बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश पाठक अपने सहयोगियों के साथ घाघरा नदी के किनारे दुहा बिहरा, कठौडॉ, लिलकर,जमुई, भांगड़ा,गोसाईपुर, शेखपुर, आदी गांव के दीयारा में भ्रमण कर अवैध शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ, अभियान चलाकर यह धंधा बंद करने का आदेश दिया गया।
बिहार से सटा होने के कारण यहां के धंधा करने वाले लोग शराब बनाकर के बिहार में बेचने का कार्य करते हैं, उसको ध्यान में रखते हुए लगातार दीयारा क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है और अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शराब बनाने वाले लोगों मे दहशत पैदा हो गई है वहीं उनकी महिलाएं प्रशासन के लोगों को धन्यवाद दे रही हैं, क्योंकि उनके पतियों के द्वारा कमाने वाला पैसा सब अवैध रूप से शराब पीने में चला जाता था वह अब बंद हो गया है। थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश पाठक के द्वारा बताया गया किया है अभियान अनवरत चलता रहेगा।
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…
किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…