विभागीय अधिकारी कर-करेत्तर राजस्व की वसूली में तेजी लायें-मण्डलायुक्त

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
विभागीय अधिकारी कर-करेत्तर राजस्व की वसूली में तेजी लायें, जिला प्रशासन का सहयोग लेकर वसूली एवं प्रवर्तन कार्य करें, ताकि समय से वार्षिक लक्ष्य समय से पूरा किया जा सकें। उक्त निर्देश मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने विभागीय अधिकारियों को दिये है। सभागार में आयोजित कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि वसूली के लिए क्षेत्र में जाने पर संबंधित एसडीएम तथा पुलिस को अवश्य सूचित करें, ताकि मौके पर कानून व्यवस्था किसी प्रकार से प्रभावित ना हों।
उन्होने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक पीठासीन अधिकारी द्वारा न्यायालय में लम्बित भूमि विवादों की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। उन्होने निर्देश दिया कि किसी भी मामले में एक पक्षीय निर्णय ना लें तथा दोनों पक्षों को समान रूप से सुनवाई का मौका दें। स्टाम्प वादों के निस्तारण में कानूनसम्मत आदेश का पालन करने का निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आर्डर की जॉच अवश्य की जाय। चकबन्दी की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि गनेशपुर में कैम्प लगाकर धारा 6 के मामलों का निस्तारण करायें। उन्होने कहा कि बस्ती में 39, सिद्धार्थनगर कें 38 एवं संतकबीर नगर में 63 गॉव की चकबन्दी संचालित है, इसे शीघ्र पूरा करायें।
उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कटिया लगाकर बिजली चोरी करने वाले स्थलों की वीडियोंग्राफी कराये, उनके कनेक्शन को वैध करे ताकि बिजली चोरी रोकी जा सकें। उन्होने हाईरेवेन्यु लास वाले फीडर चिन्हित करते हुए नियमित मानीटरिंग करे, ताकि वहा से पर्याप्त राजस्व की वसूली हो सकें। उन्होने आबकारी विभाग को निर्देशित किया कि कोई भी दुकानदार निर्धारित मूल्य से मूल्य वसूल ना करें। अभियान चलाकर कच्ची बनाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें। त्यौहार के मद्देनजर सतर्कता बरते और संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखें। तथा
वाणिज्यकर विभाग को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक जीएसटी प्राप्त करने के लिए व्यापारियों का कैम्प लगाकर रजिस्ट्रेशन कराये, सेमीनार आयोजित करके उन्हें नियम एंव मानक की जानकारी उपलब्ध करायें। उपायुक्त प्रभाकर सरोज ने बताया कि मण्डल में 390059 व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत है। विभाग द्वारा समय-समय पर बाजारों में कैम्प लगाया जाता है। अप्रैल 2023 से अबतक 347 व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इसमें 40 लाख रूपये से अधिक का टर्नओवर करने वाले व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। मण्डलायुक्त ने खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन, मण्डी, परिवहन, खनन आदि विभागों की समीक्षा किया।
बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय ने किया। इसमें जिलाधिकारी बस्ती अंद्रा वामसी, सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल, संतकबीर नगर महेन्द्र सिंह तॅवर, एडीएम कमलेश चन्द्र, सिद्धार्थनगर के उमाशंकर, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत रामदास, उप महानिरीक्षक निबन्धन आनन्द प्रकाश मिश्रा, उप निदेशक मण्डी ज्योती यादव, आरटीओ फरीदउद्दीन, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी हरीश चन्द्र तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन! कन्नौज से गोरखपुर तक सपा में हड़कंप, एक महीने में कई संगठन भंग

लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…

33 minutes ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

43 minutes ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

1 hour ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

1 hour ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

1 hour ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

2 hours ago