लूट-छिनैती गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई4 शातिर अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट, सरगना सहित सभी पर दर्ज हुआ मुकदमा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में लूट-छिनैती की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरोह बनाकर लूट एवं छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से थाना पिपराइच क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोह पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक पिपराइच अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार उक्त गिरोह लंबे समय से लूट-छिनैती जैसी घटनाओं में संलिप्त था, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।गिरोह की गतिविधियों से फैला था आतंकपुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना विशाल कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर राह चलते लोगों से लूट-छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह की आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल था और लोग इनके खिलाफ बोलने से भी डरते थे। अपराधों की पुनरावृत्ति को रोकने और अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार कराया गया।गैंग चार्ट के अनुमोदन के बाद थाना पिपराइच में गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।गैंग लीडर व सदस्यविशाल कुमार पुत्र रामसुमेर, निवासी महमूदाबाद उर्फ मुगलपुरा, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर।राज उर्फ राजकुमार पुत्र अशोक, निवासी मोगलपुरा उर्फ महमूदाबाद, थाना पिपराइच दीपक कुमार पुत्र स्व. पप्पू, निवासी मोगलपुरा उर्फ महमूदाबाद, थाना पिपराइच,विनय पुत्र शैलेश सिंह, निवासी मौला खुर्द, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र ने कहा कि जनपद में लूट-छिनैती, संगठित अपराध और गैंग गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट, कुर्की एवं अन्य कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत आगे भी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खलबली मच गई है और आम नागरिकों ने राहत महसूस की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

rkpshomnath

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

6 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

6 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

6 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

7 hours ago