अवैध अंग्रेजी शराब की 315 पेटियों की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुखविर की सूचना पर रविवार की रात्रि साढ़े बारह बजे पुलिस ने कपरवार तिराहे पर गाड़ियों की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। सन्देह होने पर बड़हलगंज से आ रही खाद लदी एक ट्रक को पुलिस ने रोका किंतु चालक ने गाड़ी को तेजी से भगा कर बरहज थाना क्षेत्र के रामजनकी मार्ग रगरगंज तिराहे की तरफ से भाग रहा था लेकिन पुलिस ट्रक का पीछा करते हुए रगरगंज तिराहे कि चारो ओर से घेराबंदी कर दी और गाड़ी सहित चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान तलाशी के बाद पुलिस ने ट्रक में जैविक खाद के बीच में छिपा कर रखे गए अंग्रेजी शराब की 318 पेटिया, बरामद कर लिया।साथ ही पुलिस ने चालक के पास से एक अदद 315 बोर का जिंदा तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए ट्रक को सीज कर दिया। और ट्रक चालक जग्गा सिंह पुत्र स्व हाकम सिंह निवासी ग्राम रावतसर थाना रावतसर, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान और गाड़ी मालिक सकलैन पुत्र इरशाद निवासी ग्राम सिनार खेड़ा बिलासपुर जिला रामपुर के विरुद्ध, आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।जग्गा सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, एस एस आई गोपाल राजभर , एस आई महेंद्र मोहन मिश्र, हेड का.मनसौक कनौजिया,दीपक यादव,अमीर जीत यादव,अविनाश गुप्त, जय सिंह,आदि शामिल रहे।
रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…
देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…
गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…
गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…