रेवती में डीजे कंपटीशन पर पुलिस की सख्ती, चार डीजे संचालकों समेत 15 अज्ञात पर मुकदमा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रेवती कस्बे में बीते नागपंचमी के अवसर पर निकाले गए महावीरी झंडा जुलूस में तेज आवाज वाले डीजे कंपटीशन पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पहली बार रेवती पुलिस ने कानूनी अधिकारों का प्रयोग करते हुए चार डीजे संचालकों समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाने के एसआई आशुतोष मद्धेशिया की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। दर्ज मुकदमे में डीजे संचालक रेवती कस्बा निवासी मनीष चौरसिया (अखाड़ा एक), टाण्डा (अंबेडकरनगर) निवासी राघव टंडन (अखाड़ा दो), रेवती निवासी गुप्तेश साहनी (अखाड़ा तीन) और परिखरा, बांसडीह रोड निवासी आशीष वर्मा (अखाड़ा चार) के नाम शामिल हैं। इनके खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 15 और भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 223 व 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि पीकअप गाड़ियों पर मानक से अधिक तेज साउंड, डीजे यूनिट और भारी मशीनों के उपयोग से न केवल सार्वजनिक शांति भंग हुई, बल्कि बीमार, वृद्ध और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
हालांकि, अभी तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही कोई डीजे मशीन जब्त की गई है। एसओ संजय मिश्र ने बताया कि इस मामले में पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति को रोका जा सके। पुराना दर्द फिर हुआ ताजा बीते डेढ़ दशक में तेज डीजे की वजह से एक सिपाही की ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य सिपाही बेहोश हो गया था। ताजिया, महावीरी झंडा और प्रतिमा विसर्जन जुलूसों के दौरान जब डीजे के शोर के साथ जुलूस निकलते हैं, तो बीमार और बुजुर्ग लोग घरों में सहम जाते हैं। जिस स्थान पर डीजे रुकते हैं, वहां की स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
पुलिसकर्मी भी लोगों के जुनून और भीड़ के दबाव में विवश होकर ड्यूटी निभाने को मजबूर हो जाते हैं। अब देखना यह है कि पुलिस की यह पहल डीजे के अराजक शोर पर अंकुश लगाने में कितनी प्रभावी सिद्ध होती है।

Karan Pandey

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

45 minutes ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

2 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

3 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

3 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

3 hours ago