उतरौला /बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली उतरौला में थाना समाधान दिवस में लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों को क्षेत्राधिकारी ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक उपयोग वाली जमीनों पर अतिक्रमण है तो उसका चिन्हांकन कर अधिकारियों को रिपोर्ट दें।
सीओ उदयराज सिंह ने कहा कि जमीनों पर कब्जे की व्यक्तिगत शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिसकर्मी बिना राजस्व विभाग के कोई निर्णय न करें। सभी बीट आरक्षी अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, दुराचारी व आपराधिक छवि वाले लोगों पर पैनी नजर रखें। अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए। समाधान दिवस में आए नौ प्रार्थना पत्रों में तीन मामलों का निस्तारण कर शेष मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने का आदेश मातहतों को दिया।प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे समेत सभी चौकी प्रभारी व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
लेखक: यतीन्द्र मिश्र काशी केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत चेतना…
22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…
अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…