बघौचघाट। (राष्ट्र की परंपरा)
स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को जाकिर के हत्या के आरोपित अब्दुल मोनाफ अंसारी को एक अदद नाजायज चाकू के साथ मुखबिर की सूचना पर मलसी के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अभियुक्त अब्दुल मोनाफ के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई थी।थाना क्षेत्र के बजरहा गांव के रहने वाला जाकिर अंसारी पुत्र जहीर अंसारी गुरुवार शाम गांव के समीप चौराहे पर मुर्गा की दुकान पर पहुंचा। जहां बहनोई के छोटे भाई से रुपए के लेनदेन को लेकर दोनो के बीच कहासुनी होने लगी।जिसमे बहनोई के छोटे भाई ने उस पर मुर्गा काटने वाला चाकू घोप दिया।जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ जाकिर को इलाज के लिए सीएचसी पथरदेवा भिजवाया।जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिए। मृतक के पिता जहिर के तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई थी।शुक्रवार को थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय हमराहियान मुख्य आरक्षी फखरुद्दीन,मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार,मुख्य आरक्षी राजवेंद्र कुमार,महिला आरक्षी सीमा पांडेय के साथ देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा धारा 302 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त अब्दुल मोनाफ अंसारी पुत्र अब्दुल अहद निवासी रामपुर महुआबारी मलसी के समीप है।जो कही भागने के फिराक में है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यकीन कर मौके पर पहुंच कर अभियुक्त को धर दबोच लिया।अभियुक्त के पास से आलाकत्ल एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल मोनफ पुत्र अब्दुल अहद निवासी रामपुर महुआबारी के विरुद्ध धारा 302 भादवि,व 4/25/27 आयुध अधिनियम में विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि हत्या के आरोपित अब्दुल मोनाफ अंसारी को आलाकत्ल एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…