डी एम गोण्डा के निर्देश पर बड़े बकायेदार को पुलिस ने भेजा जेल

मनकापुर,गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)08 अक्टूबर..जिलाधिकारी गोंडा के निर्देशन में तहसील मनकापुर के बड़े बकायेदार पंकज सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह निवासी ग्राम तुर्काडीहा थाना खोड़ारे तहसील मनकापुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जिलाधिकारी गोंडा के आदेश पर उप जिलाधिकारी मनकापुर ने कार्यवाही करते हुए वर्ष 2019 में जारी हुई आरसी के क्रम में जनपद के बड़े बकायेदारों की लिस्ट में दर्ज पंकज सिंह को तहसील कर्मियों की टीम के सहयोग से गिरफ्तार करके जेल भेजा गया ।उप जिलाधिकारी आकाश सिंह ने बताया कि पंकज सिंह पूर्व में नामित इलाहाबाद बैंक से लाखों का कर्ज लिया था,जिस के संबंध में 1452000 से कुछ अधिक की आरसी जारी हुई थी।जिसकी वसूली के लिए बार-बार तहसील की टीम प्रयासरत थी,लेकिन बका ये दार द्वारा बकाया राशि जमा ना करते हुए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे थे।जिस के क्रम में तहसील प्रशासन मनकापुर बकाया राजस्व की पूर्ति कराने को लेकर प्रयास रत थी।लेकिन पंकज सिंह अधिकारियों की बात को गंभीरता से ना लेकर टालमटोल कर रहा था। उक्त क्रम में सारे कृत कार्यवाही से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिलाधिकारी गोंडा ने उक्त बड़े बकायेदारों को लेकर स्वयं मानिटरिंग करते हुए तहसील प्रशासन को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे।जिस के क्रम में आज बकाये दार पंकज सिंह को गिरफ्तार करते हुए राजस्व वसूली प्रावधान अधिनियम के तहत गोंडा जेल भेजा गया है।उप जिलाअधिकारी व तहसीलदार की संयुक्त टीम की कृत कार्यवाही से बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

संवाददाता गोण्डा..

parveen journalist

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

2 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

3 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

4 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

12 hours ago