Categories: Uncategorized

पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा, चोरी के माल समेत 6 गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की तीन घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल, 2 लाख 39 हजार रुपये नकद समेत तीन लाख रुपये की ज्वेलरी व हथियार बरामद किए हैं।
इन घटनाओं का संबंध बीते माह धनघटा थाना क्षेत्र के सिसई गांव में तीन अलग-अलग घरों में हुई चोरी से जुड़ा है। पुलिस ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी और एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में लगाई गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पकड़े गए आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इन सभी के खिलाफ अन्य जिलों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि आरोपियों के पास से लाखों की नकदी, कीमती जेवरात, एक देसी तमंचा और एक रिवॉल्वर भी बरामद हुआ है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

2 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

3 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

5 hours ago