चोरो को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, मंगलवार को स्वाट/सर्विलांस, थाना मसौली व रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से 02 शातिर चोरों विनय गौड उर्फ छोटू पंडित पुत्र गुरुनरायण गौड निवासी ग्राम खालिदपुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच, शशांक शुक्ला पुत्र राजेन्द्र शुक्ला निवासी ग्राम रसूलपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को रफी मेमेरियल इन्टर कालेज स्कूल, थाना मसौली के पास से गिरफ्तार कर चार चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के 05 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 3000/- रुपये नकद, 01 जोड़ी पायल, 01 जोड़ी पायजेब, 02 जोडी खगौरा, 02 जोड़ी झुमकी, 01 अंगूठी व अभियुक्त विनय गौड़ के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर थाना मसौली पर मु0अ0सं0 100/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण का एक गैंग है जो संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु जनपद बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच आदि जनपदों में विभिन्न स्थानों से मोबाइल चोरी की घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

8 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

8 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

8 hours ago