गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS) कैंट थाने की पुलिस ने एक वकील का खोया लैपटाप ३ दिन बाद तलाश कर लौटा दिया। लैपटाप पाने के बाद आवेदक असीम अंसारी ने यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज अमित चौधरी व कैंट पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
दरअसल कु शीनगर के कसया थाने के वार्ड नंबर चार अंबेडकर नगर भरौली निवासी असीम अंसारी पेशे से एडवोकेट हैं। वह ३१ अगस्त २०२२ को किसी काम से बस द्वारा गोरखपुर आ रहे थे। जल्दबाजी में वे अपना लैपटॉप बस में ही भूल गए थे। इस संबंध में उन्होंने कैंट पुिलस को आप्लीकेशन दिया था। तभी से लैपटाप की तलाश में यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज अमित चौधरी लगे हुए थे। उन्होंने इस संबंध में बसों के मालिकों, कंडक्टर, ड्राइवरों आदि लोगो से बातचीत की और खोए हुए लैपटॉप के बारे में जानकारी कर लैपटाप प्राप्त किया। बाद में बस के कंडक्टर से शनिवार को लैपटाप लेकर आवेदक के हवाले कर दिया।
आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता और रोजगार के क्षेत्र में रेडियो की भूमिका पर विशेष व्याख्यान गोरखपुर…
14 फरवरी का इतिहास: देश–दुनिया की प्रमुख हस्तियों का निधन 14 फरवरी केवल प्रेम दिवस…
14 फरवरी केवल वैलेंटाइन डे ही नहीं, बल्कि इतिहास, राजनीति, साहित्य और सिनेमा से जुड़े…
📜 14 फ़रवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ14 फ़रवरी का इतिहास केवल…
🔮 अंक ज्योतिष राशिफल 14 फरवरी 2026: मूलांक 1 से 9 तक का आज का…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की…