पुलिस ने एक स्कार्पियो और चार बाइक और दो मोबाइल को किया जब्त
मैरवा (राष्ट्र की परम्परा)। मैरवा पैक्स चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने सघन जांच करने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया है।जिसके बाद पुलिस को शराब के मामले में अबतक की सबसे बड़ी सफलता मिली है।गुरुवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने एक स्कार्पियो और चार बाइक पर रखे भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब को पकड़ा है।जंहा चालक और शराब तस्कर चकमा देकर फरार हो गये। पुलिस ने यह करवाई धरनी छापर चेकपोस्ट और मैदनिया झरही पुल के समीप से किया है। पुलिस ने स्कार्पियो से 949 लीटर ऑफिसर च्वाइस एवं चार बाइक से 576 लीटर बंटी बबली शराब बरामद किया। बरामद शराब की बाजार वैक्यु 10 लाख रुपये आंकी गयी है। वही पुलिस ने स्कार्पियो और चारो बाइक को जप्त कर नम्बर प्लेट की जांच करने में जुटा हुआ है। पुलिस को शराब तस्कर का दो मोबाइल हाथ लगा है,जिसकी जांच की जा रही है।इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की विशेष छापेमारी के दौरान यह करवाई किया गया है।पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक स्कार्पियो और चार बाइक तथा दो स्मार्ट फोन बरामद किया है। पुलिस शराब माफियाओं को पहचान करने के लिए मोबाइल और गाड़ी नम्बर की जांच करने में जुटी हुई है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…
पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…
1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…