जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ पुलिस पब्लिक संवाद सम्मान समारोह

विश्व की सबसे ज्यादा परिश्रमी हमारी उत्तर-प्रदेश की पुलिस – शशांक मणि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को जिले के ग्राम बरपार स्थित जागृति उद्यम केंद्र – पूर्वांचल के बरगद सभागार में पुलिस पब्लिक संवाद और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पुलिस बल के साथ आम जनमानस संवाद तो किया ही गया बल्कि उन्हें उनके कठिन परिश्रम के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजी गोरखपुर रेंज अखिल कुमार और विशिष्ट अतिथि एसपी देवरिया संकल्प शर्मा रहे। इस दौरान केंद्र के संस्थापक शशांक मणि ने अतिथियों व आम जनमानस का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जागृति उद्यम केंद्र – पूर्वांचल की टीम व स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।
महिलाएं मालकिन बने और स्वयं को सशक्त करें – शशांक मणि
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जागृति उद्यम केंद्र – पूर्वांचल के संस्थापक शशांक मणि ने कहा कि उत्तर-प्रदेश का पुलिस बल पूरे विश्व में सबसे ज्यादा परिश्रमी है, हम अपने घरों में त्यौहार मनाते हैं लेकिन पुलिस पर उस दिन भी हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। आज हम पब्लिक और पुलिस के बीच संवाद तब कर रहे हैं जब कोई तनाव की स्थिति नहीं है, समाज में अपराध कम करने के लिए यह जरूरी है। अपराध में कमी तब देखने को मिलेगी जब हमारी माताओं बहनों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जागृति में हमारा यही प्रथा है।
कॉर्पोरेट की चमक छोड़कर गांव में उद्यमिता की सोच जागृति में हमारी यही प्रथा हैं।
गोरखपुर रेंज के एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि शशांक मणि का आभार कि उन्होंने देवरहा बाबा की धरती पर मुझे आमंत्रित किया। अक्सर इस देश के नौजवान इंटर करने के बाद नौकरी करना चाहते हैं, यह बूरा नहीं है लेकिन उन्हें उद्यमिता की तरफ भी आगे बढ़ना चाहिए। केंद्र सरकार के कई प्रयास इस दिशा में चल रहे हैं, स्किल इंडिया और मुद्रा स्किम इसके बेहतरीन उदाहरण है। प्रदेश सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के माध्यम से प्रदेश मे 32 हजार करोड़ का निवेश लाया।
आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस को वह स्वतंत्रता दी जो कभी किसी ने नहीं दी। माफिया शब्द अब ढूंढने से नहीं मिलता। पहली बार कोई पार्टी कह रही है कि हमें वोट दीजिए हमने कानून व्यवस्था सुधारी है।
देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि केंद्र को देखकर और उसके उद्देश्य को जानकार मैं काफी प्रभावित हुआ हूं।‌ पुलिस अधिकारी के तौर पर मैं कहूं तो जब जनता आर्थिक तौर पर मजबूत होती है तब अपराध में भी कमी आती है। देवरिया में बरजे और नाले के अधिक विवाद हैं। यहां बड़े अपराध न के बराबर हैं। घरेलू अपराध अन्य जगहों की तुलना अधिक दिखती है, ऐसा शायद महिलाओं के आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से है। लेकिन जागृति जिस तरह से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। उससे हमें फायदा होगा और घरेलू हिंसा में भी कमी आएगी। छोटी-छोटी चीजें गांव के स्तर पर खत्म हो जाएं, इसके लिए वहां की आर्थिक स्थिति में सुधार की आवश्यकता है और इससे हम पुलिस वालों का काम भी कम होगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल के आरक्षी चंदन गुप्ता थाना महुआडीह जनपद देवरिया, महिला आरक्षी सुमन सिंह थाना महुआडीह जनपद देवरिया, आरक्षी अजय कुशवाहा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया और महिला आरक्षी अन्नू सिंह थाना मदनपुर जनपद देवरिया को सम्मानित किया गया। सभी को करन त्रिपाठी ने सम्मानित किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

5 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

18 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

18 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

18 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

18 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

20 hours ago