पुलिस निरिक्षक खेड़कर ने संभाली कानून व्यवस्था की कमान

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला पूर्व नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में कानून व्यवस्था की कमान पुलिस निरिक्षक अंकुश गहिनीनाथ खेड़कर ने संभाल लिया है। उनके यहां आने पर वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक युसूफ सौदागर ने उनका स्वागत किया , उन्होंने कहा कि खेड़कर साहब के यहां आने से पुलिस बल को और मजबूती मिलेगी। क्योंकि पुलिस निरिक्षक अंकुश ग. खेड़कर पहले भी नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में रह चुके हैं। उन्हें यहां की भौगोलिक , सामाजिक और क्षेत्र का अच्छा खासा अनुभव है। पुलिस निरिक्षक खेड़कर को इस क्षेत्र में अधिकांश लोग जानते हैं। शांत स्वभाव के खेड़कर अपने वसूलों के पक्के हैं। कुर्ला पूर्व स्थित नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में ज्वाइन करते बधाई देने वालों का तांता लगा है। गुरु पूर्णिमा के खास बंदोबस्त के दौरान पूर्व एसीपी के पुत्र निलेश रघुवंशी , इस्माइल शेख , अविनाश पानसरे , निजामुल हसन, छोटू भाई आदि ने पुलिस निरिक्षक खेड़कर को पुप्ष गुच्छ और शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया।
गौरतलब है कि पुलिस निरिक्षक अंकुश गहिनीनाथ खेड़कर ने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान कई अनसुलझे मामलों को सुलझाया था। साथ ही नेहरू नगर पुलिस स्टेशन की हद में अमन शांति और भाईचारे का मिसाल कायम किया था। बता दें कि कुर्ला रेलवे स्टेशन से सटे इस पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारियों को खेड़कर ने बखूबी निभाया था। चूंकि नेहरूनगर पुलिस स्टेशन की हद में बेस्ट डेपो , एसटी डेपो और रेलवे स्टेशन होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों का आवा गमन होता है। ऐसे में चोर , उच्चकों , टपोरियों ,अपराधियों और सड़क छाप मजनुओं की भरमार होती है। बावजूद इसके खेड़कर ने अपने कार्यकाल के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में सफल रहे थे। खास कर स्टेशन परिसर पर उनकी पैनी नजर रहती थी। चूंकि यहां के कुछ फेरीवाले यात्रियों को मान सम्मान देने के बजाए उनके उल्टी बातें करते थे। ऐसे फेरीवालों को खेड़कर ने नकैल पहनाई थी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

4 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

6 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

6 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

6 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

6 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

17 hours ago