अतीक अहमद प्रकरण के बाद मऊ जिले में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की हत्या एवं अशरफ के पुलिस से मुठभेड़ के बाद मऊ जिले में भी पुलिस हाई अलर्ट पर है । प्रयागराज में हुई वारदात के बाद मुख्तार अंसारी के गढ़ में भी पुलिस की भारी चौकसी बढ़ा दी गई है । साथ ही साथ पुलिस ने सी ओ सिटी धनंजय मिश्रा के साथ मिलकर कई थाने की फोर्स ने पीएसी के जवानों के साथ मिलकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला । इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील इलाकों पर भी नजर बनाए रखी है ।
वहीं सी ओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज की घटना के बाद पूरे प्रदेश के अलर्ट जारी किया गया है । कल की घटना की संवेदनशीलता देखते हुये सोमवार को मऊ जिले में चौकसी रखी जा रही है । जनपद में धारा 144 लगाया गया है, सभी चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है,वहीं पांच थाने की फोर्स व एक कंपनी पीएसी के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया । इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस ने अपनी नजर बनाए हुए है,साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और मैसेज भेजने वालों पर नजर रखी जा रही है । किसी भी हाल में जिले की शांति व्यवस्था को भंग होने नहीं दिया जाएगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

7 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

7 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago