बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय थाना बरहज के ग्राम मिर्जापुर निवासी रामबोध शर्मा पुत्र रामनरेश 14 मंगलवार की देर शाम, अपने दोस्त सचिन कुमार पुत्र छोटेलाल के साथ घूमने के लिए देवरिया से ट्रेन पकड़कर वाराणसी चले गए,जब देर रात घर वापस नहीं आए तो परिजनो ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुटी गयी थी। किशोर छात्रों ने अपने परिजन के मोबाइल फोन पर सूचना दिए कि हम लोग वाराणसी सिटी स्टेशन पर है, सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों के साथ वाराणसी पहुँच कर, कुशलता के साथ किशोरों को बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस थाने लेकर आई और परिजनों को सुपुर्द कर दियाl
किशोर सचिन ने बताया हम दोनों लोग एक साथ घूमने के लिए बनारस चले गए थे लेकिन जब वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे तो कहीं भोजन और खाने की व्यवस्था नही होंने पर हम लोगों ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी, परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई उप निरीक्षक सचिन सिंह एवं कांस्टेबल द्वारा बोलेरो से किशोरों को बरहज थाने पर लाकर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दियाl घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)India vs Zimbabwe: भारत की दमदार जीत, सेमीफाइनल की…
एकादशी व्रत क्यों है इतना फलदायी? जानें शास्त्रों का रहस्य सनातन धर्म में एकादशी व्रत…
बड़ा सवाल: जब योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' पर अपनी ही पार्टी के विधायक को…
होली स्पेशल रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल बाफरी, पारंपरिक स्वाद के साथ सेहत…
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, चंद्रशेखर आज़ाद का नाम स्वर्ण अक्षरों…
विजय सिंह पथिक, बिजोलिया आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम, राजस्थान किसान आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास…