चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
चंदौली (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेनों और घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोरो के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल 30 चोरी के मोबाइल फोन और 7600 रुपये नकद बरामद हुए हैं। जब्त मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बारे में पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने शौक पूरे करने के लिए जगह-जगह चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ सामान की चोरी किये थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…
भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…
शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…
कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…
🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…