पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दो तस्कर गिरफ्तार

1.10 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण व मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्र के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. बीनू सिंह के पर्यवेक्षण में थाना देवा पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली।
पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर मादक पदार्थ के तस्कर जावेद उर्फ मोनू पुत्र स्व0 हासिम अली निवासी डालीगंज डोर वाली गली मुंशीगंज तकिया थाना हसनगंज जनपद लखनऊ व अली हसन पुत्र पीर गुलमा निवासी ग्राम रजौली थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया।
पुलिस को अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 1.1 किलोग्राम अवैध स्मैक जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 01 करोड़ 10 लाख रुपये है। पुलिस ने एक वाहन लोडर UP 32 LN 1614 भी पकड़ा, जिससे मादक पदार्थ की तस्करी किया जा रहा था को भी बरामद किया है। दोनों गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना देवा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों से पूछताछ में प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा जनपद लखनऊ निवासी मुन्ना से स्मैक खरीदकर जनपद बाराबंकी, लखनऊ व आस पास के जनपदों में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते है।
तस्करों के द्वारा बताए गए वांछित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी अन्य थानों से प्राप्त की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

7 minutes ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

20 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

29 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

44 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

3 hours ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

3 hours ago