भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया के के द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकार भाटपार रानी सर्किल के पर्यवेक्षण में शनिवार 14 सितंबर को समय करीब 11:00 बजे दीन में बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर एकडंगा मार्ग पर संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या यूपी 52 बी टी 3034 को रोक कर चेक किया गया तो उक्त संदिग्ध पिकप वाहन से सम्बन्धित संजय यादव पुत्र राजेश यादव 21 वर्ष, मोहर्रम अंसारी पुत्र चांद मोहम्मद 35 वर्ष, मनिष पासवान पुत्र राम ध्यान उम्र करीब 24 वर्ष, एवं बाल अपराधियों में दो युवक साहित कुल पांच लोग गिरफ़्तार किए गए हैं। प्राप्त समाचार के मुताबिक़ उपरोक्त वाहन में महज एक पिकप में बुरी तरह से लदे हुए कुल पांच गो वंश तथा वाहन के अन्दर कुल तीन व्यक्ति मिले जबकि उनके साथ ही गाड़ियों को लाइनअप कर पास करने कराने वाले दो लोग एवं दो अदद मोटर साइकल वाहन भी बरामद किया गया है।उपरोक्त के संदर्भ में थाना स्थानीय पर अपराध संख्या 193/2024 धारा 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण एवं 61(2) बीएनएस0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर सुसंगत धाराओं में आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय देवरिया को भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम खोरावर पोस्ट थाना बनकटा जिला देवरिया यूपी उम्र 21 वर्ष, मोहर्रम अंसारी पुत्र चांद मोहम्मद निवासी ग्राम कोठा पोस्ट सोहनपुर थाना बनकटा जिला देवरिया यूपी उम्र 35 वर्ष , मनिष पासवान पुत्र राम ध्यान निवासी ग्राम दुबौली थाना भाटपार रानी देवरिया यूपी उम्र करीब 24 वर्ष, एवं दो अन्य बाल अपचारी युवक साहित कुल पांच लोग गिरफ़्तार किए गए हैं। उपरोक्त पुलिस टीम में उप निरीक्षक शेषनाथ कनौजिया, प्रशिक्षण उप निरीक्षक आलोक रंजन, प्रशिक्षण उप निरीक्षक प्रशांत पाठक, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव ,संतोष पासवान, एवं कांटेबल किसलय कनौजिया सामिल रहे हैं।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…
केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…