नासिक/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
लासलगांव विनचूर रोड पर एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन की चोरी की घटना को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आधी रात के करीब चोरो द्वारा ऐक्सिस बैंक के एटीएम मशीन को खोलकर अर्टिगा कार में ले जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आनन-फानन में इलाके की घेराबंदी कर दी। और उक्त वाहन की जानकारी मिलते ही लासलगांव थाने बरगल के, पी.ओ. योगेश शिंदे ने जब निजी कार से वाहन का पीछा किया तो चोरो ने एटीएम मशीन को वाहन से फेंक दी। इस मामले में आगे की जांच लासलगाँव पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक राहुल वाघ द्वारा की जा रही है। और पुलीस प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील किया गया है कि यदि उनके पास उक्त एर्टिगा वाहन MH 15 AZ 057 के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वे लासलगाँव पुलिस को सूचित करें।
होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…