नगरी नगर पंचायत के पास पुलिस–बदमाश में मुठभेड़, दुष्कर्म का आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी नगर पंचायत भवन के पास बुधवार तड़के सुबह करीब 4:10 बजे पुलिस और वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आत्मरक्षार्थ पुलिस की गोली से एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम राजू तुरहा पुत्र हरी तुरहा, निवासी मिढ्ढा, थाना फेफना, जनपद बलिया बताया है। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने 25 नवंबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा इलाके में एक महिला को सुनसान स्थान पर अकेला पाकर पहले उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया, तत्पश्चात उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस गंभीर घटना के संबंध में पीड़िता की तहरीर पर सुखपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नगरी नगर पंचायत के पास मौजूद है। पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जो आरोपी के बाएं पैर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि सुखपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई आगे जारी है और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

6 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

6 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

6 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

7 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

7 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

7 hours ago