थाने में पुलिस जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दस दिन पहले मिला था पदोन्नति

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज थाना में तैनात उप निरीक्षक रामअधीन प्रसाद की गुरुवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शुक्रवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो थाने के सिपाहियों ने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुसे तो वह विस्तर पर ही अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।बताया जाता है कि देवरिया जिले के बरहज कस्बा के मूल निवासी रामअधीन 1990 बैच के सिपाही थे। पदोन्नति के बाद राम अधीन प्रसाद मुख्य आरक्षी बन चुके थे। अभी 10 दिन पहले ही पदोन्नति पाकर राम अधीन प्रसाद उप निरीक्षक बने थे। साथी पुलिस कर्मियों के मुताबिक गुरुवार की रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने गए थे। सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो संदेह हुआ।
पहले साथियों ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। बृजमनगंज थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनो के आने पर अन्य कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

जीएसटी की दबिश से मोबाइल बाजार में हड़कंप

दिनभर बंद रहीं 50 से ज्यादा दुकानें सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को जीएसटी गोरखपुर की विशेष…

5 hours ago

मझौली में शराब की दुकान पर बवाल, नाराज स्थानीयों ने किया विरोध प्रदर्शन

समय से पहले शराब बिक्री का वीडियो हुआ वायरल नशे में धुत लोगों की हरकतों…

5 hours ago

देशभर में गहन मतदाता पुनरीक्षण का चुनाव आयोग ने लिया फैसला

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चुनाव आयोग ने बड़ा निर्णय लेते हुए देश के सभी राज्यों…

8 hours ago

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

RKPnews लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रदेश की राजधानी स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में…

8 hours ago

नगर निगम मुख्यालय पर दूसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन का धरना

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में नगर निगम मुख्यालय लालबाग पर भारतीय किसान…

8 hours ago

अखिलेश दुबे मामले में इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अखिलेश दुबे प्रकरण में SIT की जांच की आँच अब बड़े पुलिस…

8 hours ago