बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र के ढोड़े गांव में आयोजित डीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुलिस क्लब नवाबगंज व मिर्जा फांटा के मध्य खेला गया जिसमें पुलिस क्लब नवाबगंज ने मिर्जा फांटा को छह विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीता ।
पहले टास जीतकर मिर्जा फांटा क्लब के कप्तान गोलू खान ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट पर 97 रन का स्कोर किया जवाब में पुलिस क्लब नवाबगंज ने अलटू की शानदार 45 रन की पारी की बदौलत आठ ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाकर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीता । प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ी अलटू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार व शादाब को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया। तथा विजेताओं टीम के कप्तान आजाद सिंह को पुरस्कार के साथ कप प्रदान किया गया । इस प्रतियोगिता में रिसिया, मटेरा, मल्हीपुर, नानपारा, शिवपुर, बहराइच,सीतापुर ,जमुनहा सहित 16 टीमों ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर उप निरीक्षक अशोक जायसवाल, स्वतंत्र विक्रम , उपनिरीक्षक रणजीत यादव,राधेश्याम यादव, अमित यादव, वी साल , जितेन्द्र,सिंह,रेबु सलमानी,डॉक्टर इश्तियाक अनीश खान ,मोबिन अंसारी, राजू वर्मा, यादव, जितेंद्र कुमार ,आदि उपस्थित रहे।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…