मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह को भी आरोपी बनाया है

लखनऊ ( राष्ट्र की परम्परा)
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में एएसपी श्वेता श्रीवास्तव के नौ वर्षीय बेटे की दुर्घटना में मौत के मामले में सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। उन्होंने एसयूवी को धुलवाकर खून के धब्बे मिटाए थे, जिससे साक्ष्य मिटाने के मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है। बता दें कि मंगलवार को एएसपी के नौ वर्षीय बेटे नामिश को एक एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में मासूम की मौत हो गई थी। जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास जी-20 रोड पर सुबह साढ़े पांच बजे हुए हादसे में रवींद्र सिंह का बेटा सार्थक सिंह एसयूवी चला रहा था। जांच में सामने आया कि उस समय एसयूवी में उसका साथी देवश्री भी मौजूद था। मासूम को टक्कर मारने के बाद भी चालक ने एसयूवी नहीं रोकी और भाग गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन पर गैर इरादतन हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। श्वेता के पति अभिनय गुरुग्राम में कार्यरत हैं। बेटे की मौत की सूचना पाते ही वह बिलखते हुए दोपहर में यहां पहुंचे। इकलौता बेटा खोने के गम में श्वेता व अभिनय पूरी तरह से टूट गए हैं। इस समय गम का पहाड़ उन पर टूट पड़ा है। ये सदमा बर्दाश्त करना आसान नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्वेता पूरी तरह से सदमे में हैं। वह ठीक से बात तक नहीं कर पा रही हैं, अजीब तरह से बोल रही हैं। लोगों को पहचान तक नहीं पा रही हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेटे की मौत ने उन्हें किस तरह से झकझोर कर रख दिया है। श्वेता लंबे समय तक बतौर एसीपी गोमतीनगर तैनात रहीं। इसी सर्किल में गोमतीनगर विस्तार भी आता है। हादसा भी उसी इलाके में हुआ। गोमतीनगर में तैनाती के दौरान श्वेता ने मरीन ड्राइव समेत अन्य जगहों पर स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की थी। कभी सोचा भी न था कि एक दिन उसी तरह रफ्तार के कहर से उनके ही बेटे की जान चली जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही सशक्त समाज की नींव: कुलपति प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा एम्स गोरखपुर…

59 seconds ago

स्कूली वाहनों की सघन जांच शुरू, सुरक्षा मानकों पर सख्ती

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह के निर्देशन में…

15 minutes ago

विदाई केवल अंत नहीं, एक नए जीवन की शुरुआत: प्रो. ओम प्रकाश सिंह

सपनों की उड़ान के साथ नई शुरुआत का संदेश देता विदाई समारोह गोरखपुर (राष्ट्र की…

35 minutes ago

नई किताबों संग खिले नन्हे चेहरे मौना गढ़वा विद्यालय में ज्ञान का उत्सव

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उच्च प्राथमिक विद्यालय मौना गढ़वा में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत पुस्तक वितरण…

56 minutes ago

बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी का स्थलीय सत्यापन पूर्ण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)एफआरसीटी (FRCT) द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रम में “बेटी विवाह शगुन योजना”…

1 hour ago

एमजीयूजी: पोस्टरों के जरिए गूंजा स्वस्थ जीवन का संदे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में मंगलवार को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर…

1 hour ago