बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा मंगलवार 14.05.2024 को मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर 03 शातिर चोरों उदित कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम माढनमऊ खुर्द थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ, गिरजाशंकर पुत्र रामकिशोर रावत निवासी ग्राम तिन्दवानी थाना सतरिख जनपद बाराबंकी, व अरविन्द कुमार पुत्र गयाप्रसाद निवासी ग्राम बुद्दू खेड़ा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ को, नहर पुलिया ग्राम तिन्दवानी थाना सतरिख से गिरफ्तार किया गया। निशांदेही पर कब्जे से चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिल बरामद कर थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 222/2024 धारा 41 सीआरपीसी व 411 भादवि पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण का एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में चोरी की घटनाएं कारित करते है। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा स्प्लेण्डर प्रो मोटर साइकिल को करीब 02 दिन पूर्व ग्राम भोजपुर थाना सतरिख स्थित खेत से चोरी करना स्वीकार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 220/2024 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत है एवं अन्य मोटर साइकिल को भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी करना स्वीकार किया गया जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…