कब्जे से चोरी के 03 मोबाइल फोन व एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद
बाराबंकी(राष्ट्र की परम्परा)
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शमसुद्दीन उर्फ अब्दुल्ला पुत्र मो0 युसुफ निवासी रसूलपुर कुशहरी थाना मवई जनपद अयोध्या को, ग्राम जमौली इब्राहिमाबाद पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से चोरी के 03 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद तमंचा मय 01 अदद कारतूस 12 बोर,बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 276/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।,पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त का एक गिरोह है जो अपने अन्य साथी के साथ मिलकर जनपद बाराबंकी एवं आस पास के जनपदों के अलग-अलग क्षेत्रों से मोबाइल फोन चोरी करता है। गिरफ्तार अभियुक्त ने एक मोबाइल फोन को अपने अन्य साथी के साथ मिलकर 20 जून को लोधपुरवा से चोरी करना स्वीकार किया है, जिसके सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 374/2023 धारा 380 भादवि पंजीकृत है एवं अन्य दो बरामद मोबाइल फोनों को विभिन्न दुकानों से चोरी करना स्वीकार किया है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…