अवैध तस्करी में संलिप्त पंद्रह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्यवाही से तस्करों में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तस्करो पर बड़ी कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से पंद्रह लोगो को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बार्डर के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में अवैध तस्करी जैसे धंधे को अंजाम देने वाले मनबढ़ किस्म के सक्रिय तस्करों ने राजा वारी गांव के नोमैन्स के समीप एसएसबी के पेट्रोलिंग पार्टी पर पत्थरबाजी की और कुछ देर बाद जवानों के अस्थाई चेक पोस्ट को आग के हवाले कर दिया थाl जिसे आप के प्रिय अखबार ने ‘राष्ट्र की परम्परा’ ने 04 दिसंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामला प्रकाश में आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मंच गया। उच्चाधिकारियों ने बीओपी इंचार्ज से सीमावर्ती क्षेत्र के बारे जानकारी ली और प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर बार्डर एरिया में अवैध तस्करी के रोकथाम व तस्करो के विरुद्ध ठूठीबारी कोतवाली पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बीती रात क्षेत्र के राजावारी, टढहवा, चटिया, लक्ष्मीपुर खुर्द, ठूठीबारी सहित विभिन्न स्थानों से पंद्रह लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से तस्करी में संलिप्त तस्करो में हड़कंप मच गई है।
इस संबंध में एसओ कंचन राय ने बताया कि अवैध तस्करी में संलिप्त खुशहाल निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, सचिन 18 वर्ष ,अमित यादव 16 वर्ष, मनजीत कुमार 17 वर्ष , संजय निगम 40 वर्ष, तुलसी गुप्ता 38 वर्ष, जय प्रकाश 36 वर्ष, अरविंद पटेल 25 वर्ष , पिंटू गुप्ता 27 वर्ष ,राजेन्द्र पटेल 53 वर्ष, विरेन्द्र पासवान 41 वर्ष निवासी राजवारी, जीतेन्द्र यादव 26 वर्ष निवासी कपरौली निचलौल, संजय चौधरी 33 वर्ष निवासी ठूठीबारी, साधु विश्वकर्मा 21 वर्ष, अवधेश कुमार 40 वर्ष निवासी चटिया को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मथुरा से बरगी तक : कब जागेगा प्रशासन, कितनी और जानें जाएंगी?

मथुरा डैम त्रासदी से सीख नहीं : बरगी डैम हादसा प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर संकेत…

1 hour ago

माडर्न सिटी कॉलेज की छात्रा शिवांगी वर्मा का होगा भव्य सम्मान समारोह

देवरिया की बेटी शिवांगी वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर परीक्षा की टॉप-10 सूची…

1 hour ago

फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक भर्ती में घुसने की कोशिश

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना राजघाट पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी…

3 hours ago

छुट्टी के दिन मेडिकल कॉलेज में सीडीओ का औचक निरीक्षण

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को छुट्टी के दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज…

3 hours ago

फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी दबोचा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस…

3 hours ago

सक्रिय अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ 7 आरोपी गिरफ्तार

बस-रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, नकदी व सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

3 hours ago