पुलिस ने गो तस्करो को किया गिरफ्तार भेजा जेल

छः गोवंशी पशु और एक देशी तमंचा बरामद

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी । असलहे के साथ चार गो तस्करों को किया गिरफ्तार, देर रात सलेमपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीम बना कर कार्यवाही करते हुए । सूचना के अनुसार आने जाने वाली गाड़ियों के जॉच करने लगे तभी नदावर पुल से एक पिकअप गाड़ी आती नजर आई जिसे अरोध उत्पन्न कर रोका गया गाड़ी रोकते ही गाड़ी का ड्राइवर भागने लगा जिसे सलेमपुर पुलिस ने पीछा कर पकड़ ने में सफलता हासिल की । जिस पिकअप गाड़ी को रोका गया उसकी जांच पड़ताल में गोवंशियो को क्रुरता पूर्वक लादा गया था । इस गाड़ी ड्राइवर से जब पुलिस ने पूछ ताछ किया तो ड्राइवर द्वारा अपना नाम विपुल चौरसिया पुत्र विजय चौरसिया निवासी ग्राम पैना थाना बरहज बताया इस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि यह गाय के तस्करी का काम ओम प्रकाश यादव पुत्र हरिहर यादव निवासी सुंदरचक थाना बनकता के द्वारा देवरिया और आस पास के जगहों से छुट्टा पशुओं को पकड़ कर व गांव देहात से कम पैसे में पशुओं को खरीद कर बिहार प्रांत लेजाया जाता है और वहा बध के लिए बेच दिया जाता है ।जिससे हमे अच्छी कमाई हो जाती है ,इस व्यक्ति द्वारा ये भी बताया गया को हमारे बाद एक और पिकअप इसी रास्ते से आयेगी जिसपर पुलिस सतर्क होकर इस पकड़ी गई गाड़ी को छुपा कर दूसरी गाड़ी का इंतजार करने लगी ,तभी एक और पिकअप गाड़ी आती दिखी इस गाड़ी को भी सलेमपुर पुलिस ने रास्ते में अवरोध उत्पन्न कर घेराबंदी कर इस गाड़ी को रोका जिसपर गाड़ी रोक ड्राइवर द्वारा भागने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया और पूछ ताछ की तो इस व्यक्ति ने अपना नाम मोहित कुमार पुत्र विनोद श्रीवास्तव निवासी ग्राम रूईया पोस्ट बंगरा थाना जिरादेई जिला शिवान प्रदेश बिहार बताया उम्र 22 वर्ष इस व्यक्ति की तलाशी ली गई तो इसके कमर से एक देशी तमंचा 315 बोर पाया गया इस व्यक्ति के वाहन से दो गाय और एक बछड़ा पाया गया इन सभी पशुओं के मुख ,पैर को बड़ी ही बेरहमी से बांधा गया था। इस पशु तस्करी में संलिप्त लोगो के विरुद्ध सलेमपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया इस पूरी कार्यवाही में सलेमपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक नीरज सिंह यादव,उप निरीक्षा निरंजन लाल, का० शंभू सिंह, का ०गुलशन सोनकर,रितेश सोनकर,का० कवि भूषण सिंह, आदि ने अहम भूमिका निभाई ,सभी अभियुक्तों को विधिपूर्वक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

2 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

2 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

3 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

4 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

4 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

5 hours ago