पशु तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब्जे से 64 अदद गोवंशीय पशु व परिवहन में प्रयोग चापड़, कुल्हाड़ी बरामद

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में पशु तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण , छोगालाल पुत्र केसरा निवासी माताजी का झोपडा थाना डबलाना जनपद बूँदी, राजस्थान केशू पुत्र हजारी निवासी सूरी माताजी का झोपड़ा थाना डबलाना, राजस्थान, राजू पुत्र ननकू निवासी देवली थाना देवली जनपद टौक, राजस्थान, रामसिंह पुत्र स्व. नातू उर्फ नत्थू सिंह निवासी देवली थाना देवली जनपद टौक, राजस्थान, दीपक उर्फ नेत्रपाल पुत्र मानसिंह निवासी अटीपुरा थाना बूंदी सदर जनपद बूंदी, राजस्थान, विक्रम पुत्र रोणूलाल निवासी माता जी का झोपडा थाना डबलाना जनपद बूंदी, राजस्थान, दारा सिंह पुत्र छोगालाल निवासी बडौदिया थाना हिंडौली जनपद बूंदी, राजस्थान, सोपाल पुत्र गंगाराम निवासी बूंदी रानीपुरा थाना डबलाना जनपद बूंदी, राजस्थान को बलछत मोड़, असरापुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 64 अदद राशि गोवंशीय पशु, 02 अदद चापड़, 02 अदद कुल्हाड़ी, 01 अदद लोहे की राड, 01 अदद नायलान की रस्सी व दो मोबाइल बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 102/2024 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11(1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम तथा अभियुक्त दारा सिंह व सोपाल उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 103/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घूम-घूम कर चिन्हित करके गांव के बाहर रैकी कर सुनसान जगहों से गोवंशीय छुट्टा जानवरों को एकत्र करके रस्सी से उनके पैर बांध देते है, मौका पाकर इन जानवरों को किसी बड़े ट्रक में भरकर गोमाँस हेतु तस्करी करके ले जाकर बेचते है। अभियुक्तगण द्वारा बरामद मोबाइल फोन का प्रयोग अपने साथियों एवं व्यापारियों से बात करने में करते थे। बरामद मोबाइल फोन से पकड़े गये जानवरों का वीडियो बनाकर व्यापारियों को भेजते थे और सही दाम तय होने पर व्यापारियों के बताये गये स्थानों पर पहुंचाते थे तथा यदि कोई व्यापारी, गोवंशीय पशुओं के मांस की मांग करता था तो उसको भी उपलब्ध कराते थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

1 hour ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

1 hour ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

1 hour ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

2 hours ago