तरकुलवा/ देवरिया।(राष्ट की परम्परा)
विधानसभा पथरदेवा के पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठ सपा नेता परवेज आलम ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि असमय बारिश व आंधी के कारण बर्बाद हुए गेहुं के फसलों का भाजपा सरकार तत्काल मुआवजा दे। क्योंकि असमय बारिश एवम ओलावृष्टि के चलते किसानों के हजारों हजार एकड़ गेहूं व सरसो के साथ साथ अन्य फसले बर्बाद हो गई है। किसान काफी चिंतित हैं। भाजपा सरकार तत्काल प्रभाव से नुकसान हुए फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दे।वहीं सपा नेता परवेज आलम ने विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवो मे भ्रमण कर किसानों से मुलाकात की और ओलावृष्टि से हुए नुकसान फसलों का जायजा लेते हुए सरकार से मुआवजा देने की मांग की। वहीं पत्रकार वार्ता के दौरान सपा नेता ने यह भी कहा की। अभी किसान नौजवान महीलाएं छात्रों के साथ साथ आमजनमानस मंहगाई से त्रस्त हैं। सरकार का इन समस्याओं पर ध्यान नहीं है। भाजपा सरकार का कोई भी कार्य धरातल पर नहीं है। यह लोग केवल उपलब्धियां गिना रहे है।
वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि आंधी बारिश की कहर से किसानों की सारी फसल खराब हो गई है। किसानों के सामने संकट पैदा हो गई है। और आंधी बारिश के कारण किसानों की सारी फसल जमीन पर गिर गया है। जिससे छोटे छोटे किसानों के सामने अनाज की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस पर सरकार को हर सम्भव किसानों को मुआवजा देना चाहिए।
शारदीय नवरात्र: थावे से देवरिया तक मां के दरबार में भक्तों का तांता, जयकारों से…
चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…
सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…
कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…
यूपी की सियासत में हलचल! 2027 चुनाव से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लेकर क्यों…