पुलिस और सशस्त्र बल के जवान 37 लाख मतदाताओं का कराएंगे मतदान-एसएसपी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
64 गोरखपुर लोकसभा 67 बासगाव लोकसभा का मतदान सप्तम चरण में एक जून 2024 को चुनाव सम्पन्न होगा। पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर पुलिस अधिकारियों सशस्त्र बल के राजपत्रिक अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि गोरखपुर जनपद में दो लोकसभा क्षेत्र पड़ता है, जिसको 29 जोन तथा 252 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक थाना क्षेत्र को 02-02 क्यूआरटी टीम उपलब्ध करायी गयी है गोरखपुर की बाहरी सीमाओं पर 32 स्थानों पर अन्तर्जनपदीय बैरियर की व्यवस्था की गयी है, इसके अतिरिक्त 50 स्थानों पर आन्तरिक पिकेट (चेक पोस्ट) की व्यवस्था की गयी है। सप्तम चरण में कुल 1773 मतदान केन्द्रों तथा 3271 मतदेय स्थलों पर मतदान किया जाना है। इसमें से लोकसभा क्षेत्र 64 गोरखपुर में 140 मतदान केन्द्र व 214 बूथ क्रिटिकल है।लोकसभा क्षेत्र 67 – बांसगांव में 96 मतदान केन्द्र व 186 बूथ क्रिटिकल जिन पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है। लोकसभा क्षेत्र 64 – गोरखपुर में बल्नरेबिल मजरों की संख्या – 05 है।लोकसभा क्षेत्र 67 – बांसगांव में बल्नरेबिल मजरों की संख्या 02 है।
गोरखपुर बांसगांव लोकसभा में कुल 3667756 वोटर है जिनमे 1972307 पुरुष 1695198 महिला 251 जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चुनाव आयोग के निर्देश पर 966 उप निरीक्षक 7478 हेड कांस्टेबल/ कांस्टेबल जिनमें शस्त्र के साथ 4788 बिना शस्त्र के साथ 2690 महिला आरक्षी 352 होमगार्ड 5468 इसके साथ 24 सेक्शन पीएसी 218.5 सेक्शन सीपीएमएफ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न करने में अपना अहम योगदान देंगे। कोई भी मतदाता मतदान केंद्र तक मोबाइल नहीं ले जा सकता कोई भी जनप्रतिनिधि अगर उनके साथ है सशस्त्र जवान नियुक्त है तो 100 मीटर पहले ही रहेगा। नमस्कार क्या हाल-चाल है प्रत्याशी पोलिंग पार्टियां 200 मीटर पहले ही बैठेंगे कोई भी पुलिस का जवान मतदान देने जा रही महिलाओं का परिचय पत्र और चेहरा मिलान नहीं करेंगे, पुलिस जवान सिर्फ सकुशल चुनाव संपन्न कराने जा रही है ना की पार्टी बनकर वहां किसी के पक्ष में काम करने के लिए चुनाव में लगाए गए सशस्त्र बल के जवान व सिविल पुलिस के जवान अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए चुनाव संपन्न कराएंगे। ब्रीफिंग के दौरान चुनाव नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक संजय कुमार जॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा अनुराग सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक भाटी सहित सशस्त्र बल अधिकारी व गोरखपुर के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर-घर पहुंच रही जनगणना टीम, 20 जून तक पूरी होगी मकानों की गणना

जनगणना कार्य में तेजी, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिए गए आवश्यक निर्देश संत कबीर नगर…

5 hours ago

नई दिल्ली में चार लोकतांत्रिक शक्तियों का मंथन: क्या चीन की चुनौती का जवाब बन चुका है क्वॉड?

दिल्ली में क्वॉड का रणनीतिक मंथन: क्या अब बदल जाएगी वैश्विक शक्ति व्यवस्था? ✒️ लेखक…

5 hours ago

चांद दिखने के बाद बदली बकरीद की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश के क्रम में 27 मई 2026…

6 hours ago

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि महंगाई भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी,सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने तपती धूप में नगर के डाकबंगला से तहसील कार्यालय तक प्रदर्शन कर की…

9 hours ago