हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ गोल्डन फॉर्चून होटल में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय एवं एसोसिएशन के मंडल संयोजक मनोज पाण्डेय ने समाजसेवी गोल्डन फॉर्चून होटल के एमडी संतोष यादव को, एसोसिएशन द्वारा सम्मान पत्र एवं कवि लेखक उद्योग इंटर कॉलेज कोयलसा के प्रवक्ता द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रवक्ता लेखक दिनेश कुमार द्वारा बुके एवं शायर ताज आजमी कवि रोहित राही द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता गोल्डन फार्चून होटल के एम. डी. संतोष यादव ने की वही
संचालन वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय ने किया।
कवि रोहित राही ने वर्तमान परिवेश में बदलते हुए रिश्तो के ऊपर अपनी कविता पढी- “जमाने को बदलते हुए हमने देखा साथ वालों को पलटते हुए हमने देखा” इसके उपरांत प्रवक्ता कवि महेंद्र मृदुल ने सांप्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए अपने गीत प्रस्तुत किए जो बहुत सराही गई।
“प्रेम का बीज दिल के गहर बोइए
साथ हर खुशी की लहर बोइए।
जो लगाते फसल काटते हैं वही
भूलकर भी न कोई जहर बोइए।
शायर ताज आजमी ने अपनी रचना पढी, जख्म खाते रहे मुस्कुराते रहे दोस्ती दोस्तों से बढ़ाते रहें। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी होटल के एमडी संतोष यादव ने कहा कि एसोसिएशन ने जो हमें सम्मानित किया है उसके प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं और कवि शायर द्वारा जो रचनाएं प्रस्तुत की गई हैं बहुत ही सराहनीय है इससे समाज को प्रेरणा मिलेगी। अंत में उद्योग इंटर कॉलेज कोयलसा भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता दिनेश कुमार एवं मंडल संयोजक मनोज पाण्डेय ने आए हुए कवियों का सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय ने अपने शेरो शायरी के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

2 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

3 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

3 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

5 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago