मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा 2025 तक टीवी मुक्त होगा भारत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जनपद के बूथों पर चौपाल लगाकर ग्रामवासी व शहरों में विभिन्न स्थानों पर सुना गया है l कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी बूथों पर मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओ को संगठन ने लगाया था। कार्यक्रम को सुनने के बाद फोटो का सरल एप्प अपलोड आई0 टी0 व सोशल मीडिया व मीडिया का कार्य देख रहे कार्यकर्ताओ के सहयोग से अपलोड कराया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम कारण टेकडीवाल सरस्वती विद्या मंदिर माधव रेती में जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह,गुलरिहा गाजीपुर,राहुल राय स्टील गंज प्रा0पा0,सुवेद वर्मा प्राथमिक विद्यालय देवलखा,दीपक सत्या महाराज सिंह इंटर कॉलेज नवीन भवन,जयप्रकाश शर्मा सखाईया पुरा मसूदीया निस्वा जूनियर हाई स्कूल, सुषमा चौधरी बभीनीयावां पाठशाला, उमाशंकर तिवारी प्राथमिक विद्यालय अहिरन पुरवा बनिया गांव,सुरेश गुप्ता सलारगंज प्राथमिक पाठशाला, जितेंद्र त्रिपाठी चाकुजोत सरखना, नंन्हे लाल लोधी मोहम्मद नगर प्राथमिक पाठशाला,राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रा0 पा0 पुलिस लाइन,धीरेंद्र मोहनआर्य जिला कुष्ठ कार्यालय, डिंपल जैन गांधी इंटर कॉलेज, रामनिवास जयसवाल प्राथमिक विद्यालय चकैया केवल पुर, हेमा निगम जिला मंत्री महाराज सिंह इंटर कॉलेज नवीन भवन कानूनगो पुरा, संजय राव प्रा0 वि0 बमभौरा,वीर चन्द्र वर्मा प्रा0 वि0 मिहिपुरवा हिंदी में राम बंबोरा प्राथमिक,जगत राम सोनकर पूर्व मा0 विं0 खास नानपारा, राजन सिंह प्रा0 विं शिवपुरा,देवेंन्द्र मिश्र मीडिया प्रभारी महाराज सिंह इंटर कॉलेज नवीन भवन,उत्कर्ष श्रीवास्तव प्रा0 पा0 पुलिस लाइन,प्रमोद पांडे प्राथमिक पाठशाला कल्पीपारा,सुनील श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय शेखवापुर,हरेंद्र विक्रम सिंह प्रा0विद्यालय बसंतपुर,सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड़ ने सरस्वती शिशु मंदिर में चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यकर्ताओ व वरिष्ठ नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर राम कृपाल मिश्र ,पुष्प नाथ तिवारी , अभिषेक गुप्ता सहित तमाम नागरिक उपस्थित रहे ।मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम होती थी परंतु इस माह अमेरिका दौरा करने के लिए योजना बन चुकी थी ।इसलिए अमेरिका जाने से पहले अपने मन की बात आप लोगों के साथ शेयर कर ली जाए l उन्होंने बताया कच्छ में भीषण तूफान से बहुत नुकसान हुआ परंतु वहां के लोगों ने हिम्मत नहीं हारी दो दिन बाद अषाढ़ी पर्व में (बरसात की शुरुआत) मनाने जा रहे हैं ।उन्होंने पानी की सुरक्षा पर चर्चा की उन्होंने कहा कि खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में ही सुरक्षित करना होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज की भी चर्चा की उनके उनके प्रबंधन वीरता गवर्नेंस पर जो उन्होंने कार्य किया वह ऐतिहासिक रहा हम उनके प्रबंधन कौशल को जाने उनसे सीखे l इससे हमारे भीतर हमारी विरासत का बोध भी जागेगा और भविष्य में कर्तव्यों की प्रेरणा भी मिलेगी l राम सेतु निर्माण पर एक गिलहरी का वर्णन किया और कहां कि जब नियत साफ हो प्रयासों में ईमानदारी हो तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं रहता है। प्रधानमंत्री ने टीवी रोग से मुक्ति दिलाने के बात पर कहा कि 2025 तक भारत इस क्षय रोग से मुक्त हो जाएगा l इसमें तमाम प्रकार के सामाजिक संस्थाएं निक्षय मित्रों के नाम से टीवी मरीजों को गोद ले करके इनके स्वथ्य कराने का लक्ष्य लिए है। जोकि अति शीघ्र ही इस लक्ष्य को प्राप्तकर भारत को इस रोग से मुक्ति दिला देंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में धनगर समाज की नई जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष पाल धनगर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…

1 hour ago

भागवत कथा मिटाती है मन की व्यथा, प्रेतयोनि से भी कराती है मुक्ति: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…

1 hour ago

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

6 hours ago

किसी ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान, तो किसी ने शायरी और सेवा से जीता दिल

29 नवंबर का इतिहास 29 नवंबर को जन्मे महान व्यक्तित्वों की प्रेरक गाथा प्रस्तुति -अभिषेक…

7 hours ago

समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह ‘सोनू’ का आकस्मिक निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

15 वर्षों तक नसोपुर की रामलीला का किया संचालन, ‘संस्कृति उत्सव 2026’ में समिति को…

8 hours ago

जानिए आज के दिन की बड़ी घटनाएं

29 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक कहानियां! राजीव गांधी के इस्तीफे से मुंबई आतंकी…

9 hours ago