दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए छपरा आनन्द विहार टर्मिनस आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुये, यात्री जनता की सुविधा हेतु 01515 छपरा कचहरी-आनन्द विहार टर्मिनस आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन 24 जून,2023 शनिवार को छपरा कचहरी से तथा 01516 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा कचहरी विशेष गाड़ी का संचलन 25 जून,2023 रविवार को एक फेरे के लिये किया जायेगा । इस गाड़ी में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
05115 छपरा कचहरी-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 24 जून,2023 को छपरा कचहरी से 08.00 बजे प्रस्थान कर मढ़ौरा से 08.30 बजे, मशरख से 08.52, दिघवा दुबौली से 09.25 बजे, सिधवलिया से 09.42 बजे, थावे से 11.10 बजे, तमकुही रोड से 11.44 बजे, पड़रौना से 12.20 बजे, कप्तानगंज से 13.07 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, खलीलाबाद से 15.20 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, गोण्डा से 17.15 बजे, बुढ़वल से 18.20 बजे, सीतापुर जं0 से 20.20 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.02 बजे, मुरादाबाद से 01.48 बजे तथा गाजियाबाद से 04.25 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 05.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05116 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा कचहरी विशेष गाड़ी 25 जून,2023 को आनन्द विहार टर्मिनस से 07.00 बजे प्रस्थान करे गाजियाबाद से 07.32 बजे, मुरादाबाद से 10.48 बजे, बरेली से 12.30 बजे, सीतापुर जं0 16.15 बजे, बुढ़वल से 18.20 बजे, गोण्डा से 19.30 बजे, बस्ती से 20.45 बजे, खलीलाबाद से 21.12 बजे, गोरखपुर से 22.30 बजे, कप्तानगंज से 23.28 बजे, दूसरे दिन पड़रौना से 00.14 बजे, तमकुही रोड से 00.52 बजे, थावे से 01.55 बजे, सिधवलिया से 02.55 बजे, दिघवा दुबौली से 03.12 बजे, मशरख से 03.45 बजे तथा मढ़ौरा 04.07 बजे छूटकर छपरा कचहरी 04.40 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 06 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

धान-गेहूं छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, कुशीनगर के किसान ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…

5 minutes ago

बढ़या बुजुर्ग में खुली उद्यम की राह, गांव में ही बन सकते हैं 24 रोजमर्रा के उत्पाद

गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…

12 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा…

29 minutes ago

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

33 minutes ago

फोन पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

41 minutes ago

घर में मिला मां का शव, धान के खेत में बेटी की लाश

मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…

44 minutes ago