सीतामढ़ी में पीएम मोदी की गरज: अब हर बच्चा बनेगा डॉक्टर, इंजीनियर और जज

सीतामढ़ी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला बोला और एनडीए के प्रत्याशी के समर्थन में जनसमर्थन मांगा। डुमरा हवाई अड्डा मैदान में उमड़ी भारी भीड़ के बीच पीएम मोदी ने कहा कि “बिहार में अब कट्टा वालों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां के बच्चे रंगदार नहीं, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और जज बनेंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद विपक्ष को “65 वोल्ट का झटका” लगा है और जनता का रुझान स्पष्ट रूप से एनडीए के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि “बीजेपी और एनडीए जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। बिहार की जनता ने फिर से ‘मोदी सरकार’ चुनने का मन बना लिया है।”

ये भी पढ़ें –रोहिणी में भीषण आग से तबाही, रातभर गूँजते रहे सिलेंडर धमाके

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने एनडीए के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में उद्योग, निवेश और विकास पर सरकार का पूरा फोकस है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि “नीतीश जी ने टूटे हुए भरोसे को फिर से जोड़ा है।”

महागठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “विपक्ष अपने बच्चों को मंत्री बनाना चाहता है और आपके बच्चों को रंगदार। लेकिन बिहार का हर बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और जज बनेगा।” उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को विकास की “एबीसी” तक नहीं आती और उनके वादे सिर्फ झूठे हैं।

सीतामढ़ी की यह रैली बिहार चुनाव में एनडीए के लिए जनसमर्थन की एक बड़ी शक्ति के रूप में देखी जा रही है, जहाँ मोदी के भाषण ने जनता में नई ऊर्जा और जोश भर दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

2 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

10 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

23 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

35 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago