खराब छवि वाले लेखपालों का बहुत जल्द होगा ट्रांसफर-डीएम

समीक्षा बैठक में डीएम ने उपजिलाधिकारीयो को दिए शख्त निर्देश

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा )
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में, उप जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि, विद्युत बकाये की वसूली शीर्ष प्राथमिकता से की जाए, तथा सभी नायब तहसीलदारों से प्रत्येक दिन कम से कम 4 से 5 घंटे क्षेत्रों में रहकर, विद्युत वसूली सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन सभी नायब तहसीलदार, विद्युत वसूली के निस्तारित वादों की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जन प्राथमिकता के बिंदुओं की समीक्षा करते हुए कहा कि, आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, जिलाधिकारी एवं अन्य संदर्भ से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित समय में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियम कानून के दायरे में रहकर बिना किसी दबाव में आए जन शिकायतों, का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे लेखपाल जिनके विरुद्ध नेगेटिव फीडबैक है या उनके विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल हो, उनका स्थानांतरण जल्द दूसरे क्षेत्रों में किया जाए। जिलाधिकारी ने वरासत फीडबैक की समीक्षा करते हुए कहा कि, अतिरिक्त धनराशि की मांग करने की शिकायत करने वालों से लिख कर देने को कहा जाए। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सदर, सगड़ी, फूलपुर, निजामाबाद, लालगंज, मार्टिनगंज एवं मेहनगर के उप जिलाधिकारी लंबित वरासत के वादों को को तत्काल निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी नगर निकाय के चुनाव को देखते हुए, सभी बूथों पर अधिक से अधिक नए वोटर्स के फार्म भरवाना सुनिश्चित करें तथा मृतक या अन्य कहीं जाकर निवास करने वालों, का नाम मतदाता सूची से हटाने का फार्म भराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर 18 से 19 वर्ष के नए वोटर का अधिक से अधिक फार्म भरवाना सुनिश्चित किया जाए,तथा उन सभी गांवो से पता कर नए वोटर्स का फार्म-6 भरवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईपी रेसियो सही कराएं तथा नाम काटने की अनावश्यक शिकायत नहीं आनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकाय के वोटर लिस्ट का सत्यापन एवं विवादों का निपटारा उपजिलाधिकारी स्वयं करें। आगे उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी चुनाव को पूर्ण व निष्पक्ष एवं आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि, एसडीएम मौके पर जाकर वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन, के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का लगातार निरीक्षण करते रहे तथा जहां पर पानी टंकी निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है, वहां पर तत्काल जमीनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि 5 साल से पुराने लंबित वादों को शीर्ष प्राथमिकता से निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ को 5 साल से पूराने वादों की सूची उपलब्ध करा दें ततपश्चात गांव में जाकर दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 5 साल से अधिक पुराने वादों को चिन्हित कर प्रत्येक दिन 3 से 4 घंटे कोर्ट में बैठकर निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएमआर की आरसी की वसूली प्राथमिकता से सुनिश्चित कराएं,यदि वसूली योग्य आरसी न होने पर अभियान चलाकर आरसी की वापसी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि, अपने-अपने क्षेत्रों के सभी थानों का शीतकालीन वार्षिक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें तथा थानों में बैठकर वहां की कार्यप्रणाली को समझें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आज़ाद भगत सिंह, सीआरओ जेपी सिंह एवं समस्त उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सैनिकों और गरीबों के लिए समर्पित सुपर स्पेशियलिटी सुविधा, मऊ में योगी का बड़ा संदेश

मऊ( राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जनपद मऊ के ताजोपुर…

16 hours ago

मऊ में विकास का महाकुंभ: मुख्यमंत्री योगी ने दी ₹392 करोड़ की 114 परियोजनाओं की सौगात, माफियाओं को दी सीधी चेतावनी

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ जनपद के…

16 hours ago

बस्ती स्वास्थ्य विभाग में तबादला नीति पर सवाल, 28 साल से एक जिले में जमे चीफ फार्मासिस्ट पर गंभीर आरोप

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में तबादला नीति को लेकर एक बार…

17 hours ago

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सीमांचल पहुंची जनजागरण यात्रा, अररिया में शिक्षकों ने भरी हुंकार

अररिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली की मांग को लेकर निकली संकल्प-सह-जनजागरण…

17 hours ago

100 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, संत कबीर नगर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम ने खतरनाक रूप ले…

17 hours ago

बरहज में इंडियन बैंक की फ्रेंचाइजी खुलने से लोगों में उत्साह

पैना रोड टैक्सी स्टैंड के पास शुरू हुई सुविधा, आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ…

17 hours ago