सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: जनार्दन तिवारी

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी बड़हलगंज मण्डल की बैठक रमावती देवी मैरेज हाल में संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का रिंढ होता है और कार्यकर्ता की बदौलत भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार देश और प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने आगे नगर निकाय चुनाव, स्नातक निर्वाचन चुनाव और मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन तक मनाया जाएगा।
आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव एवं स्नातक निर्वाचन चुनाव से संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह से चिल्लूपार विधानसभा में कमल खिलाकर आपने इतिहास रचा उसी तरह से नगर पंचायत के चुनाव में भारी मतों से कमल खिलाकर मोदी और योगी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं स्वागत मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही ने संचालन मण्डल महामंत्री दुर्गेश मिश्र ने किया।
इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से कमलेश पटेल, महेश उमर, वेद प्रकाश त्रिपाठी, रविकृष्ण अग्रवाल, श्रीकांत सोनी, डबलू सोनकर, गोपाल यादव, अभिषेक गुप्ता, वीरेंद्र एडवोकेट, राजकुमार जायसवाल, राजकुमार निगम, सुरेश मिश्र,अतुल शाही, आदर्श शाही, बनवारी प्रसाद, सुरेश पटवा, राधेश्याम भारती, शिवानंद पटवा, अखिलेश श्रीवास्तव, मानस मणि, अशोक तिवारी, अंकित पटेल, शैलेश शर्मा, विजय निगम, धर्मेंद्र सोनकर, रामजी वर्मा, अशोक यादव, मदन सोनी, सुरेंद्र मोदनवाल, पवन गुप्ता, अमृत विश्वास, राजकुमार भारती, कृष्णमोहन मौर्य, अनिल गौंड, झिनकू सोनकर, प्रमोद जायसवाल, प्रकाशवीर जायसवाल, निशा जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, गीता सिंह, बेबी दुबे, मनोरमा बर्नवाल, आनन्द शुक्ला, हिमांशु मणि, सुनील ओझा, सूरज कसौधन, अमर यादव, बबलू तिवारी, आमोद गौंड, दिलीप निगम, टाईगर दुबे, रईस अब्बास, इकबाल अंसारी, दीपक शर्मा, राजेश उमर, निलेश श्रीवास्तव, संजय दुबे,जयहिंद, रणधीर भारती उपस्थित रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

32 seconds ago

Maharajganj Fraud Case: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नकद व आभूषण बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

8 minutes ago

Gorakhpur AI Workshop 2026: “AI for All” कार्यशाला के लिए पंजीकरण शुरू, विद्यार्थियों को मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से…

13 minutes ago

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

9 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

9 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

10 hours ago