वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पौधारोपण और वितरण कार्यक्रम आयोजित

पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

रेहरा बाजार/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।वन महोत्सव के अवसर पर रामलाल सिंह बालिका इंटर कॉलेज, रेहरा बाजार में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत विशेष पौधारोपण एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और हरियाली को संरक्षित रखने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान और रेंजर संतोष कुमार मिश्रा ने पाकड़, पीपल, बरगद सहित कुल 200 पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 500 पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की अपील करते हुए कहा, “हरित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, इनका संरक्षण आवश्यक है।”

कार्यक्रम की अगली कड़ी में हनुमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच पौधों का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रजत वर्मा और रेंजर संतोष मिश्रा ने विद्यार्थियों को सागौन, शरीफा, पाकड़, पीपल, बरगद, आम, सहजन, बहेड़ा और चकरसिया जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए।

इस मौके पर फॉरेस्टर अमरेश चौधरी, वन दरोगा आशीष सिंह, कैलाश नाथ शुक्ला, वन रक्षक सतेन्द्र यादव सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

2 hours ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

2 hours ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

2 hours ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

4 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

4 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

4 hours ago