कांग्रेस सरकार में उपेक्षित थे सांस्कृतिक संवर्धन के स्थान व व्यक्ति-रमापति

देवरिया (राष्ट की परम्परा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 साल धार्मिक उत्थान के रहे है।इस 9 वर्षो में प्रधानमंत्री मोदी ने साधु-संतों,राष्ट्रभक्तो और वीरों का सम्मान करते हुये गुरु गोबिंद सिंह महाराज की 350वीं जन्म जयंती पर विशेष स्मारक सिक्का व डाक टिकट जारी किया तो श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित किया।
उक्त बातें सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने भाजपा द्वारा चलाये जा रहे घर-घर सम्पर्क अभियान के तहत भुजौली कालोनी के बूथों पर सम्पर्क करते एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित करते हुये कहा।उन्होंने कहा कि
₹1174.73 करोड़ से अधिक की लागत से अलौकिक ‘श्री महाकाल महालोक’ का निर्माण मोदी सरकार ने तो भव्य-दिव्य केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण व मानसखंड गलियारे का विकास करा सांस्कृतिक संवर्धन का काम कर रही है।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के उत्कृष्ट कार्यकाल के दौरान भारत की सांस्कृतिक राजधानी और सनातन धर्म के केंद्र बिंदु काशी को नव्य,दिव्य और भव्य स्वरूप मिला।ये सारे काम कांग्रेस की सरकार में क्यों नही हुये?क्यों ये सब उपेक्षित थे? ये आप सभी को कांग्रेस और उनके सहयोगियों से पूछनी चाहिये।
इस दौरान शीतल गुप्ता, अरुण कुमार सिंह,राजेश कुमार मिश्रा,प्रमोद शाही,अरविन्द पाण्डेय,अम्बिकेश पाण्डेय,संजय पाण्डेय,अश्वनी मणि बजरंगी,अभिजीत उपाध्याय,भूपेन्द्र सिंह,रमेश मल्ल,मकसूदन वर्मा,गोविन्द मणि,अखिलेश मिश्रा,राधेश्याम शुक्ला,रंजीत सिंह,गंगा शरण पाण्डेय,सत्यप्रकाश राय,अंकुर राय,नीरज वाजपेयी,धीरेन्द्र,प्रेम शंकर राव आदि रहे।
प्रबुद्धजनों से सांसद ने किया सम्पर्क
सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने संत विनोवा पी. जी. कॉलेज प्रबंधक, प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकगणों से मिल सरकार द्वारा लाए गए नई शिक्षा नीति और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे अन्य कार्यों पर चर्चा कर 9090902024 पर मिस्ड काल करा पार्टी के लिए समर्थन मांगा तो बोडिया अनन्त और बरारी में आमलोगों से सम्पर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिना मिस्ड काल करा समर्थन मांगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

23 minutes ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

38 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

58 minutes ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

1 hour ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

1 hour ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

9 hours ago