12 वर्षीय बालक के डर्मोइड शिष्ट का पीएल गुप्ता ने किया सफल ऑपरेशन

रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उड़ीसा के क्योझर जनपद के बड़बिल नगर पंचायत से चलकर आए एक अभिभावक ने अपने 12 वर्षीय बालक का ऑपरेशन मऊ स्थित, गुप्ता सर्जिकल अस्पताल में कराया। ऑपरेशन के बाद बालक पूरी तरह से स्वस्थ है।
बताया जाता है कि अमित गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता बलिया जनपद के रसड़ा तहसील अंतर्गत गढ़िया ग्राम पंचायत के पैतृक निवासी हैं। परंतु वे लोग उड़ीसा के बड़बिल नगर पंचायत में रहते हैं। 12 वर्षीय अमित गुप्ता को जन्म से ही डरमोइड सिस्ट की शिकायत थी,परंतु कम उम्र होने के नाते उसका ऑपरेशन नहीं हो रहा था। उसके पिता विनोद गुप्ता उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां 80000 ऑपरेशन फीस और 70000 की जांच और दवा बताई गई। इस तरह से इस ऑपरेशन पर कुल डेढ़ लाख के खर्चे बताए गए। इतनी बड़ी धनराशि सुनकर के अमित गुप्ता के पिता विनोद गुप्ता भागकर रतनपुरा चले आए ,और अपनी परेशानी एक समाजसेवी से बताएं, समाजसेवी ने उसे जाने-माने जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर पी एल गुप्ता को दिखाए जाने की सलाह दी।
डॉक्टर पी एल गुप्ता ने गुरुवार के दिन अमित के डर्मोइड सिस्ट का सफल ऑपरेशन कर दिया ,और उसी दिन छुट्टी भी दे दी।
डॉक्टर पी एल गुप्ता ने बताया कि डर्मोइड पुटी का थैली जैसी वृद्धि होती है, जो त्वचा पर या उसमें स्थित होती है। इसमें द्रव या अर्धठोस पदार्थ होता है। डर्मॉइड सिस्ट भ्रूण के विकास के दौरान होते हैं, और आमतौर पर जन्म के समय या उसके तुरंत बाद मौजूद होते हैं एक डर्मोइड पुटी सौम्य है, जिसका अर्थ है कि यह कैंसर नहीं है। पुटी तब होता है जब विशेष कोशिकाओं की परतें ठीक से एक साथ नहीं बढ़ती हैं, और कोशिकाएं जो शरीर के बाहर होनी चाहिए वे शरीर के अंदर फंस जाती हैं। समय के साथ, ये कोशिकाएं पुटी के अंदर एकत्रित होती रहती हैं, और पुटी बढ़ती जाती है। डर्मॉइड सिस्ट आमतौर पर सिर, गर्दन और चेहरे पर पाए जाते हैं, लेकिन शरीर पर कहीं भी हो सकते हैं।
सस्ता सुलभ ऑपरेशन होने से अमित गुप्ता के पिता विनोद गुप्ता में काफी राहत महसूस की है, उन्होंने बताया कि ₹5000 के ऑपरेशन फीस पर उनके पुत्र का सफल ऑपरेशन हो गया जिससे वे बहुत प्रफुल्लित हैं। ऑपरेशन के बाद डर्मोइड शिष्ट के मलबे को जांच के लिए जी डायग्नोस्टिक सेंटर भेज दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

11 minutes ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

13 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

17 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

17 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

17 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

18 hours ago