पिपरिया में कलश पूजन के साथ माँ चण्डी यज्ञ का शुभारंभ

201 कन्याओं का हुआ महा भोज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) खैरीघाट वैदिक काल में कहा जाता था कि अगर किसी स्थान पर यज्ञ होता है तो वहाँ पर किसी भी प्रकार की दैहिक, दैविक, भौतिक तीनो प्रकार की आपदाएं नही आती हैं।वहीं पर नहीं सकल क्षेत्र में आपदाओं का नाश होता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु हो रहा है चण्डी माता के स्थान पर यज्ञ का अनुष्ठान साथ में श्रीराम कथा।विगत 29 वर्षों से लगातार पिपरिया चण्डी माता के स्थान पर यज्ञ होता चला आ रहा है।कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित मुकुंदराम मिश्र ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी विधि विधान से कलश पूजन के बाद यज्ञ का अनुष्ठान शुरू किया गया है। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ अरणी मंथन द्वारा अग्नि का आवाहन यज्ञ कुण्ड में किया गया।समस्त वैदिक विद्वानों द्वारा सस्वर स्वस्तिवाचन करके यज्ञ प्रारम्भ किया गया।पंडित मिश्र ने बताया कि प्रतिदिन सायं 3 बजे से 7 बजे तक श्रीराम कथा व देवी महिमा का रसामृत का पान श्रोतागण विद्वान आचार्य प्रवक्ताओं से सुनेंगे।वहीं सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे मधुर संकीर्तन मंडल एवम अनुरागी संकीर्तन मंडल की ओर से मीठे भजनों की अमृतमयी वर्षा होगी।
उन्होंने बताया हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता।क्योकि भगवान की कथा अनंत है इसका कोई अंत नही है।श्रीराम कथा अमृत रस की वर्षा आचार्य शिरोमणि उत्तम महराज,पंडित मूलचंद्र शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा।वहीं कार्यक्रम संयोजक कवि योगेन्द्र योगी ने बताया कि 4 दिसंबर यानी रविवार की सायं 7 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के नामचीन कवियों व कवयित्रियां मंच पर होंगी।जिसमें डा.राकेश तूफ़ान लखनऊ,ज्ञान प्रकाश आकुल लखीमपुर,लोकेश त्रिपाठी लखनऊ,राम करण सैलानी बहराइच ,शशि श्रेया लखनऊ, डा.शिवा सरस बस्ती,ज्योतिमा रश्मि गोंडा समेत अन्य कवि शामिल होंगे।
यज्ञ में कलश पूजन के दौरान मुख्य यजमान बाला प्रसाद अवस्थी,डॉ घनश्याम मिश्र, बीजेपी के जिला मंत्री रामनिवास जायसवाल,हरिओम मिश्र,सावित्री देवी,सुनीता मिश्रा,योगेंद्र मिश्र, समेत तमाम भक्त शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, बनकटाशिव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…

22 minutes ago

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

30 minutes ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

36 minutes ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

2 hours ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

2 hours ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

2 hours ago