वनग्राम उसरहवां से अवैध लकड़ी लदा पिकप धराया, तस्कर फरार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगी बरवां वन्य जीव प्रभाग पकड़ी रेंज क्षेत्र के कटहरा वन चौकी के वन ग्राम उसरहवां में लकड़ी तस्करों ने जंगल से सागौन की लकड़ी काट कर पिकप पर लोड कर रहे थे कि इसकी भनक वनकर्मियों को लग गयी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर लकड़ी लदा पिकप को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए रेंज कार्यालय पकड़ी उठा ले गए,जहां विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त समाचार के अनुसार पकड़ी रेंज क्षेत्र के कटहरा वन चौकी अन्तर्गत वन ग्राम उसरहवां नर्सरी में लकड़ी तस्करों ने जंगल से सागौन का पेंड़ काटकर पिकप पर लोड करने के फिराक में थे । कि मुखबीर ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी सूचना मिलते ही रेंजर सुशान्त मणि त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए ।वनकर्मियों को देखते ही तस्कर पिकप छोंड़ कर फरार हो गए । वनकर्मियों ने जब पिकप की तलाशी किया तो मौके से 8 वोंटा सागौन की लकड़ी लदा मिला।वन कर्मियों ने लकड़ी लदा पिकप को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए रेंज कार्यालय पकड़ी उठा ले गए जहां पिकप को सीज करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रहीं है । इस दौरान रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी, वन दरोगा गौरव त्रिपाठी, बृजेश चौहान,विपुल मिश्र, संदीप राणा,वन रक्षक दीपक साहनी, विक्रांत सिंह,व दैनिक सुरक्षा कर्मी विकास दूबे,शम्भू, सूरज, मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

8 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

8 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

8 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

8 hours ago