समथर-गरौठा विधानसभा में लोधी महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग

झांसी (राष्ट्र की परम्परा)। समथर-गरौठा विधानसभा क्षेत्र में लोधी समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग जोर पकड़ रही है। भारत सरकार के जी.आई.आर. एश अमरपाल सिंह लोधी पिछोर विधायक प्रीतम लोधी एवं लक्ष्य टीम झांसी के साथ हरिमोहन राजपूत ब्रजमोहन राजपूत और अन्य क्षेत्रीय निवासियों ने संयुक्त रूप से यह मांग उठाई है।
मांग करने वालों का कहना है कि समथर-गरौठा विधानसभा क्षेत्र में लोधी समाज से संबंधित किसी भी महापुरुष की प्रतिमा स्थापित नहीं है। उन्होंने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज, स्वामी केशवानंद महाराज, महारानी अवंती बाई लोधी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह लोधी शहीद सुल्तान सिंह नरवरिया राजा हृदयशाह लोधी और ठाकुर निर्भय सिंह लोधी की प्रतिमाएं स्थापित करने की अपील की है। हालांकि, मांग करने वालों ने इस बात पर जोर दिया कि महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती, फिर भी वे किसी न किसी समाज से संबंधित होते हैं। इन प्रतिमाओं को बकौआ बुजुर्ग शाहजहां तिराहे, बजेरा स्टेट तिराहे, समथर पंडोरी रोड, खजुरी बचौली सीमा शाह, और परीक्षा बांध मेन हाईवे तिराहे जैसे प्रमुख स्थानों पर स्थापित करने का सुझाव दिया गया है। इस मांग का समर्थन करने वालों में हरिमोहन राजपूत (खजुरी), ब्रजमोहन राजपूत (छोटे नेता, खजुरी), प्रकाशनरायण राजपूत (नेताजी, बजेरा), कृष्णगोपाल राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत, लल्ला प्रहलाद सिंह राजपूत (प्रधान, अटारिया), चंद्रभान राजपूत (बजेरा), नवदीप राजपूत, दशरथ राजपूत, नन्ना करारी, संजीव राजपूत, भरोसा नारायण सिंह राजपूत, ध्रुव राजपूत और लोधी समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता मातादीन राजपूत शामिल हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

7 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

16 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago