महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया शिकारपुर मार्ग पर सोमवार को सुबह एक पिकप सड़क किनारे स्थित बिजली के खम्भे से जा टकराई जिससे पोल टूटकर गाड़ी पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधिक कोहरा होने के कारण व तेज गति से चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए सिंदुरिया की तरफ आ रही पिकअप सिंदुरिया शराब भट्ठी के समीप बिजली के खम्भे से टकरा जाने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।बिजली का खम्भा जिस पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था टूट कर पिकअप पर गिर गया तथा तार भी टूट गए। इस हादसे मे ड्राइवर सहित अन्य किसी व्यक्ति को चोट नही पंहुची। बताया जाता है कि पिकअप गोरखपुर सब्जी मंडी से भागाटार के लिए सब्जी लादकर वापस आ रहा था कि अधिक कोहरा की वज़ह से बिजली के खम्भे से टकरा गई हलाकि चालक और अन्य किसी को गम्भीर चोट नही आई है।
🔱 आज का मूलांक राशिफल: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य…
वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष से लेकर मीन…
🪔 आज का पंचांग 2 फरवरी 2026: शुभ योग, राहुकाल, नक्षत्र और मुहूर्त की संपूर्ण…
संतुलन की पतली रस्सी पर बजट 2026: आर्थिक अनुशासन, विकास और मध्यम वर्ग की उम्मीदें…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद में संत शिरोमणि गुरु…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन विजय कुशवाहा ने केंद्रीय बजट 2026–27…