फोन कॉल रिकार्डिंग करने पर आपको हो सकती है जेल? भूलकर भी न करें ऐसी गलती
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) गुगल ने हाल ही में थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब एंड्रॉइड फोन में किसी भी थर्ड पार्टी ऐप को इंस्टॉल नहीं किया जा सकेगा। हालांकि अभी भी कई मोबाइल निर्माता कंपनियां कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन दे रही है। लेकिन कई बार ये कॉल रिकॉर्डिंग आपको मुश्किल में भी डाल सकती है और आपको इस बारे में पता होना भी बहुत जरूरी है।
गैरकानूनी है रिकॉर्डिंग-
कॉल रिकॉर्ड करने से पहले आपको अथॉरिटी से इजाजत लेनी होती है। इजाजत लेने के बाद ही आप किसी की रिकॉर्डिंग कर सकते हो। अगर रिकॉर्डिंग करने की परमिशन आपके पास नहीं है तो ऐसा करना गैरकानूनी समझा जाएगा। दरअसल ऐसा करने से किसी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है और सामने वाला व्यक्ति चाहे तो इसके खिलाफ कोर्ट से अर्जी भी लगा सकता है। यदि कोई व्यक्ति आपकी कॉल रिकॉर्ड करता है तो आप उसके खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज करवा सकते हो।
आर्टिकल 21 का उल्लंघन होती है कॉल रिकॉर्डिंग
संविधान के आर्टिकल 21 में हर व्यक्ति के पास निजता का अधिकार है। बिना किसी थर्ड पार्टी की इजाजत के कॉल रिकॉर्डिंग करना पूरी तरह गैरकानूनी माना जाता है। साथ ही संविधान से किसी व्यक्ति को प्राप्त निजता के अधिकार का भी ये उल्लंघन होगा।
तस्वीरें क्लिक करना भी है गैरकानूनी-
किसी भी व्यक्ति की बिना इजाजत तस्वीरें लेना और वीडियो शूट करना भी आर्टिकल 21 का उल्लंघन माना जाता है। यानी आप ऐसा करके किसी व्यक्ति को प्राप्त निजता के अधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं। इसलिए हमेशा ऐसा करने से बचना ही चाहिए।
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…
तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…
✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…
होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…