पीएम स्वनिधि मेला की तैयारी के लिए की गई बैठक

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) पीएम स्वनिधि मेला के संदर्भ में डूडा की बैठक जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि स्वनिधि मेला को एक महोत्सव के रूप में आयोजित करें और प्रत्येक निकाय से न्यूनतम 50 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मेले के दौरान श्रमिकों, रेहड़ी पटरी व्यवसायियों हेतु संचालित अन्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही मेले में लाभान्वित होने वाले व उपस्थित रेहड़ी -पटरी व्यवसायियों को डिजिटल लेन-देन हेतु प्रेरित करने व इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण व सहायता की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मेले में ऋण हेतु आवेदन करने वालों की लोन संबंधी सभी प्रक्रियाओं को मौके पर ही पूरा करने हेतु बैंकरों के साथ वार्ता करने हेतु निर्देशित किया
डूडा प्रभारी एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी को बताया कि मेले में प्रत्येक निकाय से 05 वेंडरों को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसमें स्वयं सहायता समूह, विभिन्न बैंकों, श्रम विभाग, चिकित्सा कैम्प सहित विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जनधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना सहित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण 08 योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा और पात्रों को मेले में ही लाभान्वित किया जाएगा।
बैठक के दौरान प्रभारी पीओ डूडा दिनेश कुमार मिश्रा, ईओ नगर पालिका महराजगंज, ईओ चौक दिनेश कुमार, ईओ निचलौल देवेंद्र मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

21 minutes ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

18 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

18 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

18 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

18 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago