देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट और बाइक लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट का नगद पैसा, अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव की निगरानी में थाना रुद्रपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 7 मार्च की शाम रुद्रपुर-डाला मार्ग स्थित लखनाघाट मोड़ के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू यादव, राजन गुप्ता, राहुल साहनी, शिवम सिंह, रोशन यादव उर्फ छोटू और नितेश यादव के रूप में हुई है। सभी आरोपी गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल, चार अवैध तमंचे, पांच जिंदा कारतूस, लूट के 4,900 रुपये और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 28 फरवरी 2026 को डहरौली बुजुर्ग स्थित ओमकार नाथ साहनी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 8,440 रुपये लूटे थे। इसके अलावा 3 दिसंबर 2025 को एकौना थाना क्षेत्र में करहकोल के पास एक बाइक सवार को रोककर उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी लूट लिया था।
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज थे और घटनाओं के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गोला बाजार/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l यूजीसी कानून के विरोध में रविवार की शाम लगभग चार…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।मीरानपुर कटरा क्षेत्र में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित कटरा…
दस दिनों से बंद है महराजगंज–चिउरहा– बागापार मार्ग, वैकल्पिक रास्ता न होने से ग्रामीणों में…
विकसित भारत’ विषय पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली प्रियंका विश्वकर्मा को 51 हजार…
भौतिक प्रगति के बीच मानवीय करुणा को बचाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता महराजगंज…