संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई लोगों की समस्याएं किया निस्तारण

डीएम ने दिव्यांग को सौंपी ट्राई साइकिल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मिहींपुरवा तहसील में मिहींपुरवा के विकास खण्ड स्थित सभागार में माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में आये हुए फरयादियों के समस्याओं की सुनवाई जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने की। सुनवाई के दौरान सर्वाधिक मामले राजस्व से संबंधित आये। डीएम ने दिव्यांग महिला को ट्राई साइकिल भेंट की। नवसृजित नगर पंचायत में पहली बार पहुंची डीएम का जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार मिहींपुरवा को इन मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि वरासत दर्ज करने के मामलों को तत्काल निस्तारित किया जाए। वही भूमि विवाद से संबंधित मामलों में पुलिस की मदद से उनका निस्तारण कर दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया जाए। जमीन की पैमाइश के मामलों का भी त्वरित निस्तारण कराया जाए। जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। डीएम ने इस अवसर पर आई विकलांग महिला को ट्राई साइकिल भेंट की।
इस अवसर पर डीएफओ कतर्नियाघाट आकाशदीप वधावन, डीएफओ बहराइच संजय शर्मा, पीडी पीएन यादव, डीसी एनआरएनएम रामेन्द्र सिंह कुशवाह, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा/मिहींपुरवा राहुल पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा अजीत कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी शैलेन्द्र मौर्य, एक्सीइएन सरयू शोभित कुशवाहा, सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी के प्रथम मिहींपुरवा आगमन पर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच कर बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, ब्लाक प्रमुख अभिषेक वर्मा उर्फ सौरभ वर्मा तथा नवनिर्वाचित मिहींपुरवा नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार मद्धेशिया द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने दिव्यांग मल्हू पुत्री मोहर्रम अली निवासी गुलरिहा जगतापुर वि. खंड.बलहा को ट्राई साइकिल भेंट की।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

29 minutes ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

31 minutes ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

33 minutes ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

1 hour ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

1 hour ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

2 hours ago