मानवाधिकार के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक शिवेंद्र मिश्रा सीजेएम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल द्वारा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अबुल लैश एडवोकेट की अध्यक्षता में होटल एस. पलक निकट नगरपालिका बहराइच में किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि शिवेंद्र मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बहराइच रहे। सभा का संचालन डॉo विपिन गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर व कैंप कार्यालय अधीक्षक केशवराम द्वारा सरस्वती वंदना करके किया गया। राष्ट्रीय महासचिव डॉo विपिन गुप्ता ने अपने संबोधन में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पदाधिकारियों का दायित्व है कि वह संगठन के विस्तार में अपना सहयोग दें। राष्ट्रीय संगठन सचिव रामसागर राव एडo पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सभी लोगों का मानव अधिकार के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सदन तिवारी एडo ने अपने संबोधन में मानव अधिकार व जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया व पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। माo मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान में आर्टिकल 13 व अन्य धाराओं का विस्तृत विवरण है। जिसके लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। जिससे वह अधिकारों को जाने। सभा को मंडल प्रभारी नागेंद्र सिंह , मंडल सह प्रभारी अरविंद कुमार मिश्रा , हसन इस्तियाक जिला अध्यक्ष बहराइच शाह आलम खान , जिला प्रभारी कमरुद्दीन , जिला महासचिव मोहम्मद इब्राहीम एडवोकेट , जिला उपाध्यक्ष दीपांशु गुप्ता , जिला कार्यक्रम सचिव सद्दाम खान , जिला संगठन सचिव मोहम्मद शमीम खान , जिला कल्याण सचिव गिरधारी लाल पाण्डेय , तहसील अध्यक्ष मोतीपुर मिहींपुरवा आलोक कुमार चौधरी , तहसील अध्यक्ष कैसरगंज हलीम अहमद जिलानी एडo , राधेश्याम वर्मा , मोहम्मद मुरसलीन , कैंप कार्यालय अधीक्षक केशव राम शास्त्री ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सभा के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा जिला अध्यक्ष बहराइच शाह आलम खान , जिला उपाध्यक्ष दीपांशु गुप्ता , जिला महासचिव मोहम्मद इब्राहीम एडo , कैम्प कार्यालय अधीक्षक केशव राम चौधरी , तहसील अध्यक्ष मोतीपुर मिहींपुरवा आलोक कुमार चौधरी व मोo मुरसलीन को मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया। सभा में हीरालाल राव एडo रामशरण यादव , महेंद्र पाल श्रीवास्तव एडo , पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन मोo नईम व पूर्व महामंत्री जिला बार एसोसिएशन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आजाद ने अपने संबोधन में मानव अधिकार पर प्रकाश डाला एवं किशोरी लाल चौधरी एडo ने गोष्ठी में मानवाधिकार पर सद्भावना गीत प्रस्तुत किया व अजीत सिंह ने मानवाधिकार पर अपने अनुभव को साझा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार पर चर्चा किया तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों सदस्यों एवं उपस्थित सभी लोगों का मानव उत्पीड़न के खिलाफ सदैव आवाज उठाने पर शपथ दिला कर कार्यक्रम का समापन किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

23 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

23 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

24 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago