कर्नलगंज/गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को दिन दहाड़े कर्नलगंज कस्बे में सकरौरा चौराहे से बुलेट मोटर साइकिल गायब हो गई। लेकिन कुछ ही देर में लोगों ने दौड़ाकर चोर को पकड़ लिया और सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला कर्नलगंज क्षेत्र के पत्रकार अजीत प्रताप दीक्षित से जुड़ा है, बताया गया कि उनकी बुलेट UP 32 KA 3763 कलर गन मेटल ग्रे 350 सीसी रविवार को दिन में कस्बा कर्नलगंज स्थित सकरौरा चौराहे पर बुलेट एजेंसी के पास खड़ी थी। वहां से एक व्यक्ति उसे लेकर भागा। जिसका पीछा करते हुये लोगों ने चोर को सकरौरा ग्रामीण अन्तर्गत सरयू डिग्री कालेज के पास दौड़ाकर पकड़ लिया तथा सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बुलेट ले जाने वाला युवक जान पहचान का था जिसका मानसिक संतुलन खराब है, जिसके चलते उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल जो भी हो पुलिस की जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। कस्बे में दिनदहाड़े घटी इस घटना से लोगों में चर्चा का माहौल है।
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…